SARKARI JANKARI

SARKARIJANKARI.CO.IN

सरकारी जानकारी

Ayushman Bharat Yojana 2025 (आयुष्मान भारत योजना)

Ayushman Bharat Yojana  भारत के बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम है। इसे भारत आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना की मदद से गरीब परिवार मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं पा सकता है। अब गरीब भी अपनी बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज करा कर स्वस्थ हो सकता है। यह देश की प्रगति की ओर एक बड़ा कदम है। यह भारत को स्वस्थ बना सकता है। योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को वार्षिक ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाता है। भारत सरकार  का यह गरीब नागरिक जो बड़ी बीमारी होने पर अपना इलाज नहीं करा पाते थे उनके लिए मददगार साबित हुआ है। 

Ayushman Bharat Yojana का उद्देश्य

आयुष्मान भारत योजना 23 सितंबर 2018 को श्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा झारखंड राज्य से आरंभ की गई थी। फिर इसे सम्पूर्ण भारत में लागु कर दिया गया। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगो को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत, लाभार्थी को प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलता है। लाभार्थी पैनल में शामिल अस्पतालों में कैशलेस उपचार प्राप्त कर सकते हैं। Ayushman Bharat Yojana का उद्देश्य यह है कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर तबके को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराई जा सकें। यह योजना स्वास्थ्य क्षेत्र में एक सर्वसमावेशी और टिकाऊ मॉडल विकसित करने की दिशा में काम कर रही है।

आयुष्मान भारत योजना पात्रता: कौन ले सकता है लाभ?

आयुष्मान भारत योजना जिसे आरोग्य भारत योजना भी कहा जाता है। आज के डिजिटल युग में यह जरूरी हो गया है कि हर नागरिक आयुष्मान कार्ड बनवाएं, Ayushman card apply करें, और योजना से अधिकतम लाभ उठाएं। कौन नागरिक इस  Ayushman Bharat Yojana का लाभ उठा सकते है यह निम्नलिखित है :

सामाजिक आर्थिक जनगणना डाटा 

इस डाटा के अनुसार ही यह तय किया जाता है की कौन इस योजना का पात्र है। 

आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार :

इस योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमज़ोर लोग उठा सकते है। वे परिवार जिनकी सालाना आय 2.5 लाख से कम हो। 

अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST):

एससी/एसटी वर्ग के लोग भी इस योजना के लिए पात्र है। 

वरिष्ठ नागरिक:

70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिक, चाहे उनकी आय कुछ भी हो, योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के पात्र है।  

प्री-एग्जिस्टिंग कंडीशन:

योजना के तहत पहले से मौजूद बीमारियों का भी इलाज शामिल है।

आयुष्मान भारत योजना में कौन कौन सी बीमारियां कवर होंगी?

आयुष्मान भारत योजना में कवर की जाने वाली बीमारियों की विस्तृत सूची इस प्रकार है: 

कैंसर: विभिन्न प्रकार के कैंसर का उपचार, जैसे कि प्रोस्टेट कैंसर, बाल चिकित्सा कैंसर

कार्डियोवैस्कुलर रोग: हृदय वाल्व प्रतिस्थापन, पेसमेकर प्रत्यारोपण

किडनी फेलियर: गुर्दे का प्रत्यारोपण.

जलन: गंभीर जलन के लिए उपचार

जन्मजात  बीमारियां: जन्मजात हृदय दोष

मानसिक बीमारियां: मानसिक स्वास्थ्य देखभाल

जटिल सर्जरी: ऑर्थोपेडिक सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, बोन मैरो ट्रांसप्लांट

अन्य: जन्मजात विकार, मातृ और बालरोग देखभाल

Ayushman Bharat Yojana (आभा कार्ड) क्या है?

आभा कार्ड (ABHA – Ayushman Bharat Health Account) एक डिजिटल हेल्थ आईडी है जो योजना के लाभार्थी को दी जाती है। इसके माध्यम से व्यक्ति की सभी चिकित्सा संबंधी जानकारियाँ एक डिजिटल प्लेटफार्म पर संग्रहित रहती हैं, जिससे इलाज में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ती है। आयुष्मान भारत योजना ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एक क्रांति ला दी है। यह योजना खासकर उन लोगों के लिए वरदान साबित हुई है जो महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा सकते।

आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन अप्लाई

   1. अपने नजदीकी अस्पताल जाए।

   2. आपके साथ आपका कोई वैध प्रमाण जैसे राशन कार्ड या आधार कार्ड साथ होना चाहिए ।

   3.  आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्रता की पुष्टि होने पर आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करे ।

यदि आप घर बैठे Ayushman card apply करना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया अपनाएं:

  1. वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाएं।
  2. “Beneficiary Identification System (BIS)” में लॉगिन करें।
  3. पात्रता की पुष्टि करें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  4. कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी करें।

आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

  1. pmjay.gov.in पर जाएं।
  2. अपने मोबाइल नंबर और OTP से लॉगिन करें।
  3. कार्ड सेक्शन में जाकर आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करें।

Ayushman Bharat Yojana Registration के लिए आवश्यक दस्तावेज

Ayushman Bharat registration के लिए निम्न दस्तावेज़ों की जरूरत होती है:

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • एसईसीसी (सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना) प्रमाण पत्र

Ayushman Bharat Yojana: अस्पतालों की सूची कैसे देखें:

  1. PMJAY आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: hospitals.pmjay.gov.in
  2. राज्य (Delhi) और जिला चुनें।
  3. अस्पताल का प्रकार (सरकारी/निजी) और चिकित्सा विशेषज्ञता (जैसे नेत्र रोग, कैंसर, हृदय रोग आदि) चुनें।
  4. सर्च बटन पर क्लिक करें।

यह पोर्टल आपको अस्पतालों की पूरी सूची प्रदान करेगा, जिसमें उनका नाम, पता, संपर्क नंबर और अन्य विवरण शामिल होंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

आयुष्मान भारत योजना कब शुरू हुई?

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) 23 सितंबर 2018 को भारत के माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा रांची, झारखंड में लॉन्च की गई थी।

आयुष्मान भारत योजना क्या है ?

आयुष्मान भारत योजना एक स्वास्थ्य बिमा योजना है जिसके अंतर्गत आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगो को 5 लाख रु तक का मुफ्त इलाज मिलता है। यह योजना नागरिको को कैशलैस इलाज प्रदान करती है। 

आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थियों की पात्रता कैसे निर्धारित की जाती है?

Ayushman Bharat Yojana  की पात्रता कुछ मापदंड जैसे  सामाजिक आर्थिक जनगणना डाटा , आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार, अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST)  द्वारा निर्धारित की जाती है। 

आयुष्मान कार्ड में क्या क्या फ्री है?

आयुष्मान भारत योजना के तहत आपको 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है। यह कार्ड धारक को कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान करता है।

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

यह वेबसाइट www.pmjay.gov.in पर देख सकते है। पहले आप ‘Beneficiary Identification System (BIS)’ का चयन करें। वेबसाइट पर पहुंचने के बाद, “Download Ayushman Card ” या “PMJAY Card” जैसा एक विकल्प ढूंढें और उसे चुनें। उसमे अपनी जरुरी जानकारी प्रदान करें और अपना आधार कार्ड या मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

Leave a Comment