SARKARI JANKARI

SARKARIJANKARI.CO.IN

सरकारी जानकारी

Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana 2025 – मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना

भारत में बच्चों का भविष्य सुरक्षित और उज्जवल बनाने के लिए समय-समय पर केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाएं चलाती रहती हैं। ऐसी ही एक महत्वपूर्ण योजना है Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana, जो अनाथ और बेसहारा बच्चों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के तहत जिन बच्चो के सिर से माँ बाप का साया उठ चूका  है और वे अनाथ हो गए है उन्हें आर्थिक सहायता दी जाती है।

बालको का जीवन सुलभ बनाना उन्हें बेहतर शिक्षा प्रदान करना इस योजना का मकसद है। अनाथ बच्चे भी अपनी पढ़ाई पूरी कर पाए और आगे बढ़ पाए। इस योजना के तहत अनाथ बच्चों की 18 वर्ष की आयु होने तक 4,000 रुपए/माह एवं 18 वर्ष की आयु के बाद उच्च शिक्षा के लिए 5,000 से 8,000 रुपए तक की वित्तीय सहायता दी की जाती है। 

Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना का मुख्य उद्देश्य उन बच्चों की सहायता करना है, जिन्होंने किसी कारणवश अपने माता-पिता को खो दिया है और अब उनके पास आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं है। इस योजना के तहत:

  • Bal Ashirwad Yojana के तहत बच्चों को मासिक वित्तीय सहायता दी जाती है। बच्चों को मासिक वित्तीय सहायता दी जाती है। इस सहायता से वे अपना भरण पोषण कर पाए।
  • शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा की विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। बच्चो को उच्च शिक्षा के लिए 5000 से 8000 की राशि प्रदान की जाती है। इस राशि से वे बच्चे अपनी शिक्षा पूरी कर सके।
  • बालकों को संरक्षण, परामर्श और करियर मार्गदर्शन भी दिया जाता है।

राज्यवार मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना

राज्यलाभार्थीसहायता राशि (प्रति माह)आवेदन प्रक्रिया
मध्य प्रदेशअनाथ बच्चे (0–18 वर्ष)₹4,000 प्रति माहonline/offline
झारखंडकोविड-19 के बाद अनाथ हुए बच्चे₹4,000 प्रति माहoffline
हरियाणाकोविड-19 के बाद अनाथ हुए बच्चे₹2,500 प्रति माहonline/offline

Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana पात्रता मानदंड

Bal Ashirwad Yojana registration online के लिए पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं:

आयु 

बच्चे की उम्र 18 वर्ष से काम होनी चाहिए। 

अनाथ 

यह योजना सिर्फ उन बच्चो की मदद के लिया लायी गयी है। जिनके माता पिता की मृत्यु हो गयी है और वह अब वह किसी अनाथालय या किसी सम्बन्धी के साथ रह रहे है। 

आर्थिक स्थिति

 बच्चा जिनके संरक्षण में है उनकी सालाना आय 3 लाख से कम होनी चाहिए। 

अभिभावक

बच्चे को रिश्तेदार या संरक्षक की देखरेख में रहना चाहिए. 

अन्य योजनाओं में शामिल नहीं

बच्चे को मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना के तहत लाभ प्राप्त है तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकता है। 

Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana : जरुरी दस्तावेज 

यहाँ कुछ जरुरी दस्तावेज निम्नलिखित है जो आपको मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना Online Apply के दौरान चाहिए होंगे:

बच्चे का आधार कार्ड – पहचान प्रमाण के रूप में।

जन्म प्रमाण पत्र – आयु प्रमाण के लिए।

माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र – यदि बच्चा अनाथ है।

संरक्षक का आधार कार्ड – यदि बच्चा किसी रिश्तेदार या संरक्षक के पास रहता है।

संरक्षक का आय प्रमाण पत्र – आर्थिक स्थिति का विवरण।

बच्चे की शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र – मार्कशीट या प्रमाण पत्र।

बैंक खाता विवरण – संरक्षक या बच्चे के नाम पर।

निवास प्रमाण पत्र – स्थानीयता प्रमाण के लिए।

समग्र आईडी – यदि उपलब्ध हो।

मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो – संपर्क और पहचान के लिए।

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना में आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना में आवेदन

Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana Online Apply करने के लिए ये steps फॉलो करे :

Official Website पर जाएं:

योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट: balashirwadyojna.mp.gov.in

नया Registration करें:

वेबसाइट पर जाकर “नया पंजीकरण” Mukhymantri Bal Aashirwad Yojana New Registration विकल्प चुनें।

आवेदन फॉर्म भरें:

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना form में बच्चे का नाम, जन्म तिथि, माता-पिता की जानकारी, निवास स्थान, बैंक खाता विवरण, और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।

दस्तावेज़ अपलोड करें:

आवश्यक दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण आदि मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना form के साथ अपलोड करे।

आवेदन सबमिट करें:

सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद “सबमिट” (Submit) बटन पर क्लिक करें।

आवेदन Status Check करें:

आवेदन सबमिट करने के बाद, आवेदन का status जानने के लिए वेबसाइट पर “आवेदन स्थिति” (Application Status) विकल्प पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना क्या है?

Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana के तहत जिन बच्चो के सिर से माँ बाप का साया उठ चूका  है और वे अनाथ हो गए है उन्हें आर्थिक सहायता दी जाती है। 

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना 2025 के लिए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया क्या है?

Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana के लिए बालक की आयु 18 वर्ष से कम होनी चाहिए। लाभार्थी किसी संस्थान या सम्बन्धी के संरक्षण में होना चाहिए। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते है।

Leave a Comment