SARKARI JANKARI

SARKARIJANKARI.CO.IN

सरकारी जानकारी

Mukhyamantri Annapurna Yojana 2025 – मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना

महंगाई के इस दौर में रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए चिंता का विषय बन चुकी है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना (Mukhyamantri Annapurna Yojana) के अंतर्गत एक नई पहल की शुरुआत की है। इस योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को एलपीजी गैस सिलेंडर पर सब्सिडी या निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन और सिलेंडर प्रदान किया जाता है। इस योजना के तहत जरुरतमंद गरीब लोगो को हर वर्ष तीन सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे। 

यह लेख खासतौर पर महाराष्ट्र के उन लोगो के लिए है जो इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। यहां आपको इस योजना की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त होगी जैसे की Annapurna Yojana Online Registration, पात्रता, लाभ, mukhyamantri annapurna yojana official website, आवेदन प्रक्रिया, और annapurna yojana form pdf डाउनलोड करने की पूरी जानकारी।

Annapurna Yojana क्या हैं। 

इस योजना की शुरुआत 28 जून 2024 को हुई। Mukhyamantri Annapurna Yojana गरीब और माध्यमवर्गीय परिवारों को 3 सिलेंडर प्रतिवर्ष मुफ्त में प्रदान करता है। सरकार की इस योजना द्वारा भारत के लगभग 52 लाख 16 हजार 412 परिवारों को फायदा हो रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना शुरू की है, जिसके तहत जरूरतमंद परिवारों को हर साल तीन मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाते हैं। इस योजना का उद्देश्य उन परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है जो अपने परिवार का भरण-पोषण करने में असमर्थ हैं।

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना (Maharashtra) का लक्षित समूह:

महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का उद्देश्य राज्य के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को रियायती दरों पर रसोई गैस (LPG) सिलेंडर प्रदान करना है। इस योजना के तहत, निम्नलिखित समूहों को लाभ मिल सकता है:

स्थायी निवासी: आवेदक महाराष्ट्र का स्थायी निवासी होना चाहिए।

महिला मुखिया वाले परिवार: जिन परिवारों की मुखिया महिला हैं, उन्हें इस योजना का प्राथमिक लाभार्थी माना गया है। 

वृद्ध नागरिक: 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्ग नागरिकों को इस योजना के तहत प्राथमिकता दी जाती है।

विकलांग व्यक्ति: शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को भी इस योजना का लाभ मिल सकता है।

गरीबी रेखा से नीचे (BPL) और अंत्योदय परिवार: जो परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें इस योजना के तहत रियायती दरों पर गैस सिलेंडर प्रदान किए जाते हैं।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी: जो महिलाएं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन प्राप्त कर चुकी हैं, वे भी इस योजना के पात्र हैं।

माझी लड़की बहिन योजना लाभार्थी: माझी लड़की बहिन योजना की महिला लाभार्थी भी मुफ्त गैस सिलेंडर के लिए पात्र हैं।

पात्रता मानदंड:

  • परिवार में अधिकतम 5 सदस्य होने चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय शहरी क्षेत्रों में ₹1 लाख और ग्रामीण क्षेत्रों में ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर कनेक्शन होना चाहिए।
  • आवेदक महाराष्ट्र राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Mukhyamantri Annapurna Yojana Apply Online)

Mukhyamantri Annapurna Yojana Apply Online

यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:

 Step 1: वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले, https://pmuy.gov.in/ पर जाएं।

 Step 2: “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें

होमपेज पर उपलब्ध Mukhyamantri Annapurna Yojana Online Registration लिंक पर क्लिक करें।

 Step 3: आवेदन फॉर्म भरें

mukhyamantri annapurna yojana online form में मांगी गई जानकारी दर्ज करें:

  • आवेदक का नाम
  • आधार नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड संख्या
  • परिवार के सदस्यों की संख्या
  • आय विवरण

 Step 4: दस्तावेज़ अपलोड करें

नीचे दिए गए दस्तावेज़ स्कैन कर के अपलोड करें:

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

 Step 5: फॉर्म सबमिट करें

सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद एक आवेदन संख्या प्राप्त होगी, जिसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

अन्नपूर्णा योजना फॉर्म PDF (Annapurna Yojana Form PDF)

यदि आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है या आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आप annapurna yojana form pdf डाउनलोड कर सकते हैं। यह फॉर्म महाराष्ट्र सरकार की अधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है। इसका प्रिंटआउट निकलवा कर फॉर्म को भरकर और आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ संलग्न करके आप इसे:

  • नजदीकी गैस एजेंसी
  • ग्राम पंचायत कार्यालय
  • जन सेवा केंद्र (CSC)

में से किसी भी एक कार्यालय में जमा जमा कर सकते हैं।

अन्नपूर्णा योजना: राज्यवार जानकारी तालिका

यह योजना किन राज्यो में उपलब्ध है इसकी सूचि निम्लिखित हैं: 

राज्य का नामयोजना का नाममुख्य लाभ
मध्य प्रदेशमुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना20 किलो अनाज प्रति माह (रियायती दरों पर)
महाराष्ट्रमुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजनामुफ्त LPG सिलेंडर (वित्तीय सहायता)
राजस्थानश्री अन्नपूर्णा रसोई योजनासब्सिडी वाले भोजन थाली

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अन्नपूर्णा योजना कब लागू की गई?

इस योजना की शुरुआत 28 जून 2024 को हुई

Annapurna Scheme किससे संबंधित है?

इस योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को एलपीजी गैस सिलेंडर पर सब्सिडी या निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन और सिलेंडर प्रदान किया जाता है।

Leave a Comment